अमेरिका की मिसिसिपी नदी में क्रूज से टकराया टैंकर:129 यात्री सवार थे, डूबते क्रूज की रेलिंग पकड़े जान बचाने चिल्लाते दिखे लोग; रेस्क्यू जारी

Nov 14, 2026 - 03:24
0
अमेरिका की मिसिसिपी नदी में क्रूज से टकराया टैंकर:129 यात्री सवार थे, डूबते क्रूज की रेलिंग पकड़े जान बचाने चिल्लाते दिखे लोग; रेस्क्यू जारी
अमेरिकी शहर न्यू ऑरलियन्स में शुक्रवार को एक टैंकर ने 129 यात्रियों को ले जा रहे रिवर क्रूज को टक्कर मार दी, जिससे वह डूब गया। मिसिसिपी नदी में हुए इस हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। ये हादसा अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में हुआ। मिसिसिपी नदी यहां का सबसे बड़ा और बिजी रूट है, जहां से रोज बड़े-बड़े टैंकर और क्रूज गुजरते हैं। एक वीडियो में टैंकर क्रूज से टकराता दिखाई दे रहा है। दूसरे में क्रूज डूब रहा है और उसमें सवार यात्री रेलिंग पकड़े हुए चीखते-चिल्लाते दिख रहे हैं। एक और वीडियो में क्रूज के डूबने के बाद लोगों का रेस्क्यू होता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रूज का नाम है- अमेरिकन हेरिटेज, ये अमेरिकन क्रूज लाइंस की पैडलव्हील वाली नाव है। क्रूज किनारे पर था, तभी सामने से आ रहे अटलांटिक एस्फाल्ट टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की तस्वीरें… अब तक 14 लोगों को निकाला, 12 अस्पताल में भर्ती हादसे के समय क्रूज क्रिसेंट सिटी कनेक्शन ब्रिज के नीचे, पोर्ट हेडक्वार्टर के ठीक सामने खड़ा था। सुबह 10:30 बजे अमेरिकन हेरिटेज क्रूज नैटचेज से चलकर न्यू ऑरलियन्स पहुंचा। दोपहर 12:30 बजे वह किनारे पर था, यात्री उतर रहे थे, तभी 160 मीटर लंबा टैंकर अटलांटिक एस्फाल्ट आया और बाईं तरफ से टकरा गया। क्रूज के पूरी तरह पलट जाने के बाद उसमें सवार लोग नदी में डूबने लगे। इस दौरान रेस्क्यू टीमों ने 14 लोगों को बाहर निकाल लिया है। 12 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User