भाजपा की चिंतन बैठक 16-17 को मथुरा में:30 घंटे तक चलेगी बैठक, नितिन नबीन, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक लगाने के लिए पार्टी ने 16-17 नवंबर को मथुरा में चिंतन बैठक का आयोजन रखा है। चिंतन बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सरकार के मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आरएसएस के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 17 नवंबर को शाम 7 बजे तक चलेगी। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन, चुनाव प्रबंधन,, सोशल मीडिया पर नेरेटिव सेट करने, सपा-कांग्रेस में तोडफोड करने, रैलियों, सभा, रोड शो के साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी और उनका हल निकाला जाएगा। संघ के पदाधिकारी भी सरकार और भाजपा के कामकाज का जमीनी फीडबैक बैठक में रखेंगे, उसमें सुधार के सुझाव भी देंगे। उल्लेखनीय है कि यह चिंतन बैठक डेढ़ महीने पहले अक्टूबर में होनी थी, लेकिन फिर बैठक स्थगित हो गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)