जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान की वापसी:डेब्यू कर रहे नसीर खान ने 4 विकेट लिए; ब्रेंडन टेलर 96 रन बनाकर नाबाद लौटे

Nov 13, 2026 - 21:42
0
जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान की वापसी:डेब्यू कर रहे नसीर खान ने 4 विकेट लिए; ब्रेंडन टेलर 96 रन बनाकर नाबाद लौटे
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अफगानिस्तान ने वापसी कर ली है। शुरुआती 58 ओवर तक जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। ओपनर इनोसेंट काया और अनुभवी ब्रेंडन टेलर ने 96-96 रन की पारियां खेलकर टीम को 200 रन तक पहुंचाया। ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे पहले दिन बड़ा स्कोर खड़ा कर लेगा, लेकिन अफगानिस्तान से डेब्यू कर रहे स्पिनर नसीर खान ने 4 विकेट लेकर वापसी कराई। जिम्बाब्वे ने 200 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था, लेकिन अगले 8 ओवर में 12 रन जोड़कर 3 विकेट खो दिए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 250/5 हो गया। टेलर 96 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले दो सेशन में जिम्बाब्वे का दबदबा, ओपनर्स ने जोड़े 98 रन जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही। बेन करन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, जबकि इनोसेंट काया ने जल्दी रन बनाने शुरू कर दिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। काया ने नसीर की गेंदों पर छक्का और चौका लगाया। इसके बाद करन ने भी नसीर के अगले ओवर में छक्का जड़ दिया। लंच के बाद नसीर ने अपने पहले ही ओवर में करन को LBW आउट कर दिया। करन 44 रन बनाकर आउट हुए। यह नसीर का टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट था। काया और टेलर ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े पहला विकेट गिरने के बाद भी जिम्बाब्वे की रन गति नहीं रुकी। काया ने अपना अर्धशतक पूरा किया और दूसरे छोर पर टेलर ने भी तेजी से रन बनाए। टेलर पिछले टेस्ट में दूसरी पारी में शतक के करीब पहुंचे थे, लेकिन रन आउट हो गए। काया और टेलर ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। दोनों के अर्धशतक पूरे होने के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 200 रन तक पहुंच गया। टेलर ने नसीर के खिलाफ लगातार दो चौके लगाए और हशमतुल्लाह शाहिदी की गेंद पर छक्का भी जड़ा। चाय के समय तक जिम्बाब्वे मजबूत स्थिति में था। आखिरी सेशन में नसीर ने पलटा मैच टी-ब्रेक के बाद अफगानिस्तान ने वापसी की। नसीर ने काया को 96 रन पर LBW आउट कर दिया। अगले ओवर में नसीर ने कप्तान ब्रायन बेनेट को भी आउट कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद वेस्ली मधेवेरे ने नसीर की गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ उठाकर मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद नीचे रह गई। मिडविकेट के पास मौजूद जियाउर रहमान शरीफी ने डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। जिम्बाब्वे का स्कोर 200/1 से 212/4 हो गया। टेलर ने पारी संभाली, नकवी ने 18 गेंद बाद खोला खाता तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद ब्रेंडन टेलर और एंटम नकवी ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने जल्दबाजी नहीं की और अगले 9 ओवर में सिर्फ 21 रन बनाए। नकवी ने 18 गेंद खेलने के बाद अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने नसीर की गेंद पर छक्का लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की। टेलर ने भी नसीर की गेंद को चार रन के लिए भेजकर 90 रन का आंकड़ा पार किया। लेकिन दिन के 79वें ओवर में जियाउर रहमान शरीफी ने नकवी को पहली स्लिप में कैच करा दिया। नाक्वी 44 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार टीम इंडिया को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User