असम में मिनि बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 की मौत:इनमें अधिकतर कॉलेज स्टूडेंट, आमने-सामने हुई भिड़ंत

Nov 13, 2026 - 17:10
0
असम में मिनि बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 की मौत:इनमें अधिकतर कॉलेज स्टूडेंट, आमने-सामने हुई भिड़ंत
असम में काजीरंगा के रोंगाजान इलाके में शुक्रवार को टेम्पो ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 715 पर कोहोरा रेंज में हाथीकुली चाय बागान के पास रंगाजन में हुई। ट्रेवलर में सवार लोग कॉलेज स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। जिस ट्रक से टक्कर हुई है उस पर कर्नाटक का रजिस्ट्रेशन नंबर था। हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए कोहोरा अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल अधिकांश लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलाघाट के एसपी स्वप्ननिल डेका ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं। बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User