नयागंज में दो दुकानों का ताला तोड़कर 35-लाख की चोरी:त्योहार के चलते चार दिन से बंद थी दुकानें, चोरी से पहले तोड़े CCTV कैमरे
दीपावली की बंदी के दौरान कलक्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित किराने की थोक की दुकान और एक अन्य दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 35 लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप व दो चांदी के सिक्के पार कर दिए। चोर ग्रिल तोड़कर खिड़की के रास्ते से किराने की दुकान में दाखिल हुए थे, जबकि दूसरी दुकान के शटर में लगे ताले तोड़े गए। चोरों ने वारदात से पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। दीपावली की रात बंद कर गए थे दुकान आनंदपुरी निवासी किराने के थोक व्यापारी अमित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह दीपावली वाली रात दुकान बंद करके गए थे। गुरुवार को दुकान खोलने आए तो देखा कि खिड़की की ग्रिल टूटी पड़ी थी और चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 35 लाख रुपये समेट ले गए थे। इस रकम में 10 लाख उनके थे, बाकी के 25 लाख बगल के दुकानदार रामगंज निवासी रजनीश सिंह के रखे थे। रजनीश अक्सर उनकी दुकान पर रुपये रख जाते थे। चोरों ने रजनीश की दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़कर वहां से एक लैपटॉप और दो चांदी के सिक्के पार कर दिया। दोनों दुकानों के पास ही बैंक भी स्थित है। CCTV कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस व्यापारी नेता शैल शुक्ला ने कलक्टरगंज पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानों में जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)