आगरा में कई थानों के प्रभारी बदले:योगेश कुमार एकता और सौरभ को कमला नगर थाने का चार्ज

Nov 14, 2026 - 01:03
0
आगरा में कई थानों के प्रभारी बदले:योगेश कुमार एकता और सौरभ को कमला नगर थाने का चार्ज
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी तबादला सूची में एक महिला निरीक्षक और छह उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसमें कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। महिला निरीक्षक मंजू रानी को प्रभारी मिशन शक्ति/एंटी रोमियो से हटाकर महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थाना एकता के प्रभारी सौरभ सिंह को कमला नगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सिकंदरा थाने से उपनिरीक्षक अजय कुमार को छत्ता थाने का प्रभारी बनाया गया है। किरावली के थाना प्रभारी मदन सिंह को नाई की मंडी भेजा गया है। नाई की मंडी के प्रभारी रोहित कुमार को रकाबगंज थाने की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह रकाबगंज के थाना प्रभारी योगेश कुमार को एकता थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि छत्ता के थाना प्रभारी अंकुर मलिक को किरावली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसे कहां मिली तैनाती मंजू रानी: प्रभारी मिशन शक्ति/एंटी रोमियो से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना। सौरभ सिंह: थाना प्रभारी एकता से थाना प्रभारी कमला नगर। अजय कुमार: थाना सिकंदरा से थाना प्रभारी छत्ता। मदन सिंह: थाना प्रभारी किरावली से थाना प्रभारी नाई की मंडी। रोहित कुमार: थाना प्रभारी नाई की मंडी से थाना प्रभारी रकाबगंज। योगेश कुमार: थाना प्रभारी रकाबगंज से थाना प्रभारी एकता। अंकुर मलिक: थाना प्रभारी छत्ता से थाना प्रभारी किरावली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User