अमेठी में भारी बारिश-आंधी और वज्रपात को लेकर प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम नंबर जारी, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

Oct 28, 2026 - 08:29
0
अमेठी में भारी बारिश-आंधी और वज्रपात को लेकर प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम नंबर जारी, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश
अमेठी में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्ट्रेट में आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए 05368-298052 और 05368-244355 नंबर जारी किए हैं। 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 और 30 अक्टूबर को मध्यम से तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। तहसील स्तर पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम प्रशासन ने सभी तहसीलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस, विकास, नगर निकाय समेत सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने को कहा गया है। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति पर विशेष नजर रखी जाएगी। बिजली और स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश बिजली विभाग को खराब बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकायों को नालों की सफाई सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User