दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति-ससुर समेत 5 पर केस:प्रतापगढ़ में विवाहिता ने शिकायत की, 5 लाख रुपए और कार मांग रहे थे

Oct 28, 2026 - 08:45
0
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति-ससुर समेत 5 पर केस:प्रतापगढ़ में विवाहिता ने शिकायत की, 5 लाख रुपए और कार मांग रहे थे
प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जिया का पुरवा, मझिलगांव निवासी विवाहिता अंजली ने पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप अंजली पुत्री सुतेन्द्र मिश्र के अनुसार, उसकी शादी 11 दिसंबर 2020 को मानिकपुर थाना क्षेत्र के मातपुर सहिजनी निवासी अनमोल पांडेय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना पीड़िता ने बताया कि 15 जून 2024 को बेटी के जन्म के बाद ससुरालवालों का व्यवहार और खराब हो गया। उसे ताने दिए जाने लगे। आरोप है कि बेटी को छत से फेंककर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और जेवरात छीन लिए गए। परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। पंचायत में फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी अंजली के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मायके में पंचायत हुई थी, जिसमें ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल हुए। आरोप है कि पंचायत के दौरान उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और दूसरी शादी करने की धमकी देकर ससुराल पक्ष के लोग वहां से चले गए। पति, ससुर, सास समेत पांच पर केस कुंडा पुलिस ने अंजली की तहरीर पर पति अनमोल पांडेय, ससुर गया प्रसाद, सास और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User