अमेठी में कांग्रेस नेता जलता पुतला लेकर सड़क पर दौड़े:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
अमेठी के गौरीगंज में आज कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध मार्च निकाला और पुतला फूंका।पुतला फूंकने के दौरान युवा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।इस दौरान युवक कांग्रेस के पूर्व अद्यक्ष शकील जायसी जलते हुए पुतले को लेकर सड़क पर दौड़ते नजर आए जिसको पकड़ने के लिए पुलिस उनके पीछे दौड़ती रही।इस दौरान सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज कस्बे में विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े और काले फीते बांधकर सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला दहन को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सौरभ सिंह, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच छीना-झपटी हुई। निष्पक्ष जांच की मांग की गई इस विरोध मार्च में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशीष शुक्ला, अरविंद चतुर्वेदी, अनिल सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता को महत्वपूर्ण मानती है और उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विरोध मार्च के दौरान गौरीगंज कस्बे में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सुरक्षा को लेकर गौरीगंज, जामो और मुंशीगंज थाने की पुलिस टीम तैनात की गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)