प्रतिनियुक्ति से लौटे मनोज को PAC पश्चिमी जोन की जिम्मेदारी:तीन IPS अफसरों के तबादले, हेमराज मीणा को सुरक्षा मुख्यालय में DIG बनाया गया
शासन ने सोमवार की शाम तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2006 बैच के आईपीएस मनोज कुमार को पश्चिमी जोन पीएसी का आईजी बनाया गया है। मनोज कुमार 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे, जहां उन्हें वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो में जॉइंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिली थी। मनोज कुमार यूपी में कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त के अलावा, फैजाबाद, फिरोजाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर, सहारनपुर, गाजीपुर और संत कबीरनगर जैसे जिले में बतौर पुलिस कप्तान काम कर चुके हैं। इसके अलावा 2012 बैच के आईपीएस हेमराज मीना को यूपीएसआईएफएस से हटाकर सुरक्षा मुख्यालय पर डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2013 बैच के आईपीएस राजेश द्विवेदी को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सेनानायक के पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय में चुनाव प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई है। राजेश द्विवेदी की मार्च महीने में अलीगढ़ पीएसी में सेनानायक के पद पर तैनाती की गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)