अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस:बेटे को जन्म देने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, पोस्टमार्टम में खून की कमी सामने आई

Oct 27, 2026 - 09:05
0
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस:बेटे को जन्म देने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, पोस्टमार्टम में खून की कमी सामने आई
हरदोई में कोतवाली के सांडी चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 28 वर्षीय ज्योति की शनिवार देर रात करीब 1:45 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार सुबह परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण खून की कमी बताया गया है। प्रसव के लिए अस्पताल में कराया था भर्ती मृतका के पति सुनील कुमार पुत्र रामासरे, निवासी पौथेपुरवा मजरा मधुराकला, थाना सुरसा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति को 23 अक्टूबर 2026 को सांडी चुंगी के पास स्थित शिव हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। आरोप है कि 24 अक्टूबर की शाम अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद ज्योति की तबीयत बिगड़ने लगी। पति ने अस्पताल संचालक और कर्मचारियों पर लगाए आरोप सुनील कुमार ने अस्पताल संचालक और वहां काम करने वाले साधना यादव, रिंकी यादव, धीरेन्द्र, अजय प्रताप यादव और शिवसिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद उचित उपचार नहीं मिलने से ज्योति की हालत लगातार बिगड़ती गई और शनिवार देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। मौत के बाद अस्पताल में ताला लगाकर चले गए कर्मचारी परिजनों के मुताबिक, ज्योति की मौत की सूचना मिलने के बाद अस्पताल का स्टाफ वहां से चला गया और अस्पताल में ताला लगा दिया गया। रविवार सुबह परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मृतका के पति की तहरीर पर सोमवार शाम 4:53 बजे शहर कोतवाली में पांच आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु होने, जानबूझकर अपमान करने और बिना लाइसेंस चिकित्सकीय प्रैक्टिस करने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User