महेशरा में भगवान वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम:वाल्मीकि समाज ने हर वर्ष प्रकटोत्सव मनाने का लिया संकल्प

Oct 27, 2026 - 09:22
0
महेशरा में भगवान वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम:वाल्मीकि समाज ने हर वर्ष प्रकटोत्सव मनाने का लिया संकल्प
अमरोहा में गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम महेशरा में भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सर्व वाल्मीकि समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि के जीवन, विचारों और उनके योगदान से जुड़ी जानकारी समाज के लोगों के बीच प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिला उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के जिला मीडिया प्रभारी पंकज टांक ने की। इस अवसर पर संदीप टांक, शिवम टांक, प्रदीप टांक और सतवीर नानवारे सहित वाल्मीकि समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को याद करते हुए प्रकटोत्सव को प्रतिवर्ष सामूहिक रूप से मनाने की प्रतिबद्धता जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User