बसवार खुर्द में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन:रुक्मिणी विवाह प्रसंग से बताया आपसी सहमति और सम्मान का महत्व

Oct 27, 2026 - 09:37
0
बसवार खुर्द में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन:रुक्मिणी विवाह प्रसंग से बताया आपसी सहमति और सम्मान का महत्व
अयोध्या में मिल्कीपुर तहसील के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक स्थित बसवार खुर्द पूरे गरीब दूबे गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और रुक्मिणी हरण-विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित अरविंद तिवारी ने धर्म, प्रेम, विश्वास और समर्पण का महत्व बताया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की मथुरा लीला, कंस वध और द्वारका से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाकर उन्होंने संदेश दिया कि अंततः विजय सत्य और धर्म की होती है। रुक्मिणी हरण-विवाह प्रसंग में बताया कि विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी मानती थीं, लेकिन उनके भाई रुक्मी ने उनका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया। रुक्मिणी का संदेश मिलने पर श्रीकृष्ण उन्हें अपने साथ ले गए और विवाह किया। कथाव्यास ने कहा कि यह प्रसंग अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। इससे संबंधों में आपसी सम्मान, सहमति और विश्वास बनाए रखने की सीख मिलती है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User