अनुप्रिया पटेल ने किया मतदान:मिर्जापुर में बोलीं- 2027 में NDA की हैट्रिक लगेगी, तीसरी बार बनेगी सरकार

Oct 23, 2026 - 12:19
0
अनुप्रिया पटेल ने किया मतदान:मिर्जापुर में बोलीं- 2027 में NDA की हैट्रिक लगेगी, तीसरी बार बनेगी सरकार
मिर्जापुर में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सदर तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनेगी और गठबंधन हैट्रिक लगाएगा। जनता का आशीर्वाद एक बार फिर एनडीए को मिलेगा। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2027 में एनडीए की सरकार बनने को लेकर उन्हें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। फिलहाल सभी दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि एनडीए में पांच दल शामिल हैं। सभी दल आपसी समन्वय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सीटों का निर्धारण कर लेंगे। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी साल के 365 दिन जनता के बीच रहती है। संगठन की गतिविधियां पहले से बढ़ी हैं और पार्टी लगातार लोगों से संपर्क कर रही है। जनता के बीच रहना और उनकी समस्याओं को सुनना उनकी राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा है। छोटे दलों के कार्यक्रमों में भी जुट रही भीड़ अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी जैसे छोटे दलों के पास बड़े दलों की तुलना में संसाधन सीमित होते हैं। इसके बावजूद पार्टी के कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव में समय है, लेकिन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिल रही है। उन्होंने इसे जनता की आशा, उम्मीद और एनडीए के प्रति सकारात्मक भाव का संकेत बताया। उनके मुताबिक, लोगों की भागीदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ रहा है और संगठन को मजबूती मिल रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल संगठन को धार देने और जनता के बीच अपनी गतिविधियां बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत और तीसरी बार सरकार बनने का दावा दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User