संभल में MLC खंड शिक्षक के लिए मतदान:7 मतदान केंद्रों पर 3,499 वोट, शिक्षामंत्री बोलीं- सभी सीटें हम जीतेंगे
संभल में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक के लिए मतदान शुक्रवार की सुबह 08 बजे से शुरू हुआ है। शाम 04 बजे सरकारी एवं प्राइवेट टीचर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अपराह्न 11 बजे 17 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान स्थल के बाहर फोर्स को तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। MLC शिक्षक खंड के लिए बीजेपी से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों एवं सपा से मौहम्मद दानिश अख्तर सहित 16 प्रत्याशी मैदान में है। जनपद संभल में 7 मतदान स्थल बनाए गए हैं, कुल 3,499 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तहसील संभल परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर 707 मतदाता है, 11 बजे तक 150 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान स्थल का सीओ कुलदीप कुमार ने निरीक्षण किया, वहीं ब्लॉक बहजोई में बने मतदान स्थल का एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, बहजोई सीओ स्तुति सिंह और चंदौसी तहसील परिसर में बने मतदान स्थल का एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने निरिक्षण किया है। डीएम अंकित खंडेलवाल एवं एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी जनपद में बने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। यूपी की शिक्षामंत्री गुलाब देवी चंदौसी तहसील बनी बूथ के बाहर लगे बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के कैंप पर पहुंची। उन्होंने कहा कि यहां 1196 वोट है और 99% वोट भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पड़ेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले इस चुनाव को सेमीफाइनल बताया और कहा कि सभी सीटों पर हमारी पार्टी की प्रत्याशियों की जीत होगी। शिक्षक के रुप में पहली बार मतदान का प्रयोग करने वाली अनामिका गुप्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि हम प्राइवेट टीचर्स के लिए इस मतदान की बहुत वैल्यू है, क्योंकि वह सारी चीज हम लोगों को नहीं मिलती हैं जो सरकारी टीचर्स को मिलती हैं। सरकारी टीचर के लिए PF, ESI, सेवन पे आयोग और चिकित्सा सुविधा मिलती हैं। यह सब चीज हम लोगों को नहीं मिलती है परसेंटेज वाइज हमें सैलरी 1 टर्न में मिलती है। हमें लग रहा है कि हमने मतदान किया है तो हमें इसका लाभ मिलेगा। प्राइवेट शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि हमने बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के लिए वोट किया है। उन्होंने हमारे लिए सदन में आवाज उठाई है इसलिए उनसे हमारा भविष्य अच्छा होने की उम्मीद है। चारु शुक्ला ने कहा कि मतदान किया है किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)