कौशांबी में स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी:सुबह 10 बजे तक 3.17% मतदान, 20,140 मतदाता करेंगे वोट
कौशाम्बी में आज चल रहे इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर कौशाम्बी जिले में मतदान चल रहा है। जिले में कुल 12 मतदेय स्थल पर 22 मतदान केंद्र बनाये गये है। जहां जनपद के 20140 वोटर अपने मतों का प्रयोग कर रहे है। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत व डीएम डा. अमित पाल पुलिस बल के साथ जनपद के सभी बूथों पर भ्रमण शील है। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं सुबह 10 बजे तक जनपद में 3.17 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसके साथ ही जनपद के सभी बूथों पर वोटरों के मोबाइल फोन जमा करने की व्यवस्था भी स्थानीय नगर पालिका व नगर पंचायत द्वारा किया गया है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के संबंध में डीएम, एसडीएम व तहसीलदार ने आवश्यक दिशा-निर्देश गए । साथ ही उन्हें मतदान के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं मतदान केन्द्रों के बाहर राजनीतिक पार्टियों का बस्ता ( कैम्प) की लगा रहा जहां वोटरों की पर्चियां आदि भी बनाने का काम पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जनपद के भाजपा व सपा पार्टी के जिलाध्यक्षों सहित जनरल के पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों ने भी अपने अपने मतों का प्रयोग देश हित में किया। कौशाम्बी में आज चल रहे इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर कौशाम्बी जिले में मतदान चल रहा है। जिले में कुल 12 मतदेय स्थल पर 22 मतदान केंद्र बनाये गये है। जहां जनपद के 20140 वोटर अपने मतों का प्रयोग कर रहे है। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत व डीएम डा. अमित पाल पुलिस बल के साथ जनपद के सभी बूथों पर भ्रमण शील है। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं सुबह 10 बजे तक जनपद में 3.17 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसके साथ ही जनपद के सभी बूथों पर वोटरों के मोबाइल फोन जमा करने की व्यवस्था भी स्थानीय नगर पालिका व नगर पंचायत द्वारा किया गया है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के संबंध में डीएम, एसडीएम व तहसीलदार ने आवश्यक दिशा-निर्देश गए। साथ ही उन्हें मतदान के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। मतदान केन्द्रों के बाहर राजनीतिक पार्टियों का बस्ता इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं मतदान केन्द्रों के बाहर राजनीतिक पार्टियों का बस्ता ( कैम्प) की लगा रहा जहां वोटरों की पर्चियां आदि भी बनाने का काम पार्टी के पदाधिकारियों ने किया। जनपद के भाजपा व सपा पार्टी के जिलाध्यक्षों सहित जनरल के पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों ने भी अपने अपने मतों का प्रयोग देश हित में किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)