कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान पुलिस से झड़प:बुलंदशहर में जिलाध्यक्ष से बदसलूकी का आरोप; लाठीचार्ज का भी दावा
बुलंदशहर में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मंगलवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस ने नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान के साथ बदसलूकी और कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर सुजीत कुमार उपाध्याय ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ बदसलूकी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखाई दी। जिलाध्यक्ष बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर किया हमला घटना के बाद जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने जानबूझकर कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई जनता की आवाज को दबाने की कोशिश है। कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में रहे मौजूद विरोध मार्च में कांग्रेस शहर अध्यक्ष राहुल लोधी, वरिष्ठ नेता ज्ञानेन्द्र राघव, प्रशांत वाल्मीकि, मुनीर अकबर और सुभाष गांधी समेत कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। बड़े अधिकारियों से शिकायत की बात कांग्रेस ने इंस्पेक्टर सुजीत कुमार उपाध्याय के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के सामने पूरा मामला रखा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)