गोरखपुर में CM योगी पर अभद्र टिप्पणी की:विरोध पर अनुसूचित मोर्चा के महानगर महामंत्री को जातिसूचक शब्द कहे, आरोपी गिरफ्तार

Nov 20, 2026 - 00:19
0
गोरखपुर में CM योगी पर अभद्र टिप्पणी की:विरोध पर अनुसूचित मोर्चा के महानगर महामंत्री को जातिसूचक शब्द कहे, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अनुसूचित मोर्चा के महानगर महामंत्री CM के प्रोग्राम के लिए लोगों को बुला रहे थे। तभी आरोपी वहां पहुंचा और CM को बुरा-भला कहने लगा। जिसपर उन्होंने आपत्ति जताई। विरोध करने पर आरोपी भड़क गया और पीड़ित को जातीसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली देने लगा। गोरखनाथ थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उससे पूछताछ की गई। जानिए पूरा मामला… गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर दक्षिणी के कोरी टोला निवासी अनुसूचित मोर्चा के महानगर महामंत्री दुर्गेश कुमार कोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब 6:15 बजे वह भरत मिलाप चौक पर बैठकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में नागरिकों को आमंत्रित कर रहे थे। इसी दौरान सुमेर सागर ताल के पास रहने वाले मनीष जायसवाल वहां पहुंचे। आरोप है कि वह मुख्यमंत्री और भाजपा के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। दुर्गेश ने विरोध किया तो मनीष ने उनका कालर पकड़ लिया और जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया। दुर्गेश के मुताबिक, मौके पर मौजूद भाजपा नेता और धर्मशाला बाजार के पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छठीलाल, पूर्व पार्षद शशांक शेखर त्रिपाठी, पूर्व पार्षद रविंद्र प्रताप सिंह और बूथ अध्यक्ष रवि गुप्ता मोनू ने हस्तक्षेप किया और मामला शांत करवाया। विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज इसके बाद आरोपी को पकड़कर धर्मशाला पुलिस चौकी ले जाया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गोरखनाथ थाना पुलिस ने दुर्गेश की तहरीर के आधार पर शांति भंग करने, सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धमकी देने और दलित उत्पीड़न के आरोप में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User