अयोध्या में बदली आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर:बच्चे प्री-नर्सरी की पढ़ाई के लिए खुद तैयार होकर पहुंच रहे

Sep 28, 2026 - 18:30
0
अयोध्या में बदली आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर:बच्चे प्री-नर्सरी की पढ़ाई के लिए खुद तैयार होकर पहुंच रहे
अयोध्या के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे प्री-नर्सरी की पढ़ाई के लिए खुद तैयार होकर केंद्र पहुंच रहे हैं। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने इसे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की मेहनत का नतीजा बताया। विधायक सोमवार को अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालय सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया गया। 2017 से पहले कई केंद्र किराए के कमरों में चलते थे विधायक ने कहा कि 2017 से पहले कई आंगनबाड़ी केंद्रों के अपने भवन नहीं थे। कुछ केंद्र किराए के मकानों, स्कूल के कमरों और यहां तक कि पेड़ों के नीचे भी चलते थे। अब सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अपने भवन उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए दे रही है। कार्यकत्रियां बच्चों को शुरुआती शिक्षा से जोड़ने के साथ गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं की जानकारी भी पहुंचा रही हैं। राज्यपाल भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से करती हैं संवाद विधायक ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जब कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के कार्यक्रमों में आती हैं तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से संवाद करती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने समेत कई कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में सीडीपीओ अनीता सोनकर समेत विभागीय अधिकारी, भाजपा नेता, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User