बहराइच में प्रदेश की पहली एस्ट्रो पिकनिक:15 स्कूलों के 200 बच्चों ने देखे तारे, टेलीस्कोप से देखा शनि के छल्लों का नजारा

Nov 18, 2026 - 12:08
0
बहराइच में प्रदेश की पहली एस्ट्रो पिकनिक:15 स्कूलों के 200 बच्चों ने देखे तारे, टेलीस्कोप से देखा शनि के छल्लों का नजारा
बहराइच के हैप्पी हार्ट्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार रात प्रदेश की पहली एस्ट्रो पिकनिक आयोजित हुई। इसमें 15 से अधिक स्कूलों के 200 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने टेलीस्कोप से चांद, ग्रहों और तारों को देखा। रातभर चले इस कैंप में स्कूल परिसर को मिनी अंतरिक्ष केंद्र के रूप में तैयार किया गया था। 10 टेलीस्कोप से दिखाए खगोलीय नजारे मारवाड़ी युवा मंच और बाल पत्रिका 'बाल पंख 2.0' ने संयुक्त रूप से 'एस्ट्रो पिकनिक-2026' का आयोजन किया। उत्तराखंड से आई एस्ट्रो वर्स की टीम और इसरो से प्रशिक्षित शिक्षकों ने करीब 10 टेलीस्कोप की मदद से बच्चों को खगोलीय चीजें दिखाईं। कैंप में लूनर ऑब्जर्वेशन, सोलर ऑब्जर्वेशन, स्टार गेजिंग, उल्का वर्षा और हाइड्रो रॉकेट्री जैसी गतिविधियां कराई गईं। बच्चों ने प्रयोगों के जरिए विज्ञान की बारीकियां समझीं। विधान परिषद सदस्य ने भी देखा अंतरिक्ष का नजारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी बच्चों के साथ टेलीस्कोप से खगोलीय नजारे देखे। उन्होंने शनि ग्रह के छल्लों और चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल शिव शक्ति पॉइंट को देखा। डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि बहराइच ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में बच्चों के लिए इस तरह का पहला रातभर चलने वाला एस्ट्रो कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को इसरो प्रमाणित प्रमाणपत्र दिए गए। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना उद्देश्य आयोजन मंडल की सदस्य और बाल पंख पत्रिका की संपादक श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें इस आयोजन की प्रेरणा अपने बच्चों के सवालों से मिली। उनका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रयोगों के जरिए सीखने का अवसर देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User