पीएम मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे:सिर्फ कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया, राज्य मंत्री शामिल नहीं होंगे; परिसीमन बिल पर चर्चा हो सकती है
फिलीपींस दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी बुधवार सुबह भारत मंडपम पहुंचे। यहां वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा के साथ परिसीमन बिल पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में सिर्फ कैबिनेट मंत्रियों को ही बुलाया गया है। राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री मीटिंग में शामिल नहीं हैं। इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यालय में राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक सितंबर में 'चिंतन शिविर' के रूप में आयोजित की गई थी। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)