कानपुर में शहीद गंगू वाल्मीकि प्रतिमा को लेकर मांग:चुन्नीगंज चौराहे पर लगाई जाए, लोग बोले- स्मारक स्थल का सौंदर्यीकरण हो

Nov 18, 2026 - 12:57
0
कानपुर में शहीद गंगू वाल्मीकि प्रतिमा को लेकर मांग:चुन्नीगंज चौराहे पर लगाई जाए, लोग बोले- स्मारक स्थल का सौंदर्यीकरण हो
शहर के चुन्नीगंज स्थित शहीद गंगू वाल्मीकि स्मारक स्थल के पास चुन्नीगंज चौराहे पर प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर मांग तेज हो गई है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि शहीद गंगू बाबा की प्रतिमा किसी दूसरे पार्क में लगाने के बजाय चुन्नीगंज चौराहे पर ही स्थापित की जाए। साथ ही उनके पावन शहीद स्थल का भी भव्य तरीके से सौंदर्यीकरण कराया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और इतिहास को जान सकें। दरअसल, राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पाण्डेय 4 नवंबर को कानपुर आगमन के दौरान चुन्नीगंज स्थित गंगू बाबा के स्मारक स्थल पहुंचे थे। यहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और गंगू बाबा के परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने शहीद गंगू वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कराने की बात कही थी। साथ ही गंगू बाबा के वंशज तुलसीराम वाल्मीकि को अपनी ओर से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी थी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी स्मारक स्थल पहुंचकर इसे भव्य स्वरूप देने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं महापौर की ओर से भी स्मारक के विकास को लेकर आश्वासन दिया गया था। इसके बाद कानपुर के लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी ने भी प्रतिमा स्थापना के लिए चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन और चुन्नीगंज चौराहे का निरीक्षण किया था। पहले भी कई जनप्रतिनिधि कर चुके हैं घोषणाएं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि डब्लू वाल्मीकि ने बताया कि गंगू बाबा के स्मारक स्थल को भव्य मंदिर का स्वरूप देने की घोषणा पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की थी। इसके बाद महापौर और अब राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पाण्डेय ने भी प्रतिमा स्थापना को लेकर पहल की है। उन्होंने बताया कि सांसद ने नई प्रतिमा लगाए जाने के लिए मांग रखी थी, चुन्नीगंज चौराहे पर स्थापित कराने और मेट्रो स्टेशन का नाम गंगू बाबा के नाम पर रखने की बात कही थी। लोगो ने कहा चौराहे पर ही स्थापित हो प्रतिमा डब्लू वाल्मीकि का कहना है कि शहीद गंगू बाबा का स्मारक स्थल पहले से ही चुन्नीगंज में बना हुआ है। ऐसे में प्रतिमा को किसी अन्य पार्क में स्थापित न की जाए। प्रतिमा चुन्नीगंज चौराहे पर ही लगाई जाए, जिससे उनकी पहचान और ऐतिहासिक योगदान को उचित सम्मान मिल सके। इसके साथ ही मौजूदा स्मारक स्थल का भी सौंदर्यीकरण कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User