कारोबार में कमाई का झांसा देकर दंपती से 8.40-लाख ठगे:रकम मांगने पर गाली देकर जान से मारने की धमकी, बांसी में केस दर्ज

Nov 20, 2026 - 08:54
0
कारोबार में कमाई का झांसा देकर दंपती से 8.40-लाख ठगे:रकम मांगने पर गाली देकर जान से मारने की धमकी, बांसी में केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के बांसी में जमीन की खरीद-फरोख्त में कमाई का झांसा देकर दंपती से 8 लाख 40 हजार 500 रुपए लेने का आरोप है। गोनहाडीह गांव की ममता मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पति राघवेंद्र मिश्रा पहले बांसी के एक स्कूल में पढ़ाते थे। इसी दौरान उनकी पहचान कुशलपुर निवासी मुकेश सिंह से हुई। आरोप है कि मुकेश ने जमीन के कारोबार में अच्छी कमाई का लालच देकर रुपये निवेश करने के लिए तैयार किया। ममता के मुताबिक, उन्होंने 27 अक्टूबर 2022 को 25 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में रिश्तेदारों से उधार लेकर और बैंक से ऋण लेकर कुल 8 लाख 40 हजार 500 रुपए मुकेश सिंह को दिए। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी न कारोबार का लाभ मिला और न ही मूल रकम वापस की गई। रकम मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी ममता ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर मुकेश सिंह ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर ममता ने बांसी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मुकेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी का केस दर्ज बांसी कोतवाली पुलिस ने 19 नवंबर को कुशलपुर निवासी मुकेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जानबूझकर अपमानित कर शांति भंग के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User