जौनपुर में सुबह छाया कोहरा, 200 मीटर तक सिमटी दृश्यता:वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से किया सफर

Nov 20, 2026 - 08:04
0
जौनपुर में सुबह छाया कोहरा, 200 मीटर तक सिमटी दृश्यता:वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से किया सफर
जौनपुर में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता घटकर करीब 200 मीटर रह गई। तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड महसूस हुई। लोग गर्म और ऊनी कपड़े पहनकर घरों से निकले। सुबह टहलने और काम पर जाने वालों को ठंड का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों की सड़कों और खेतों में भी कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 7 बजे कोहरे के बीच धूप निकली। हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चले वाहन कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर धीमी गति से सफर किया। दोपहिया वाहन चालकों को भी कोहरे में चलने में परेशानी हुई। सुबह सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही।+ 28 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User