बावनखेड़ी हत्याकांड: सलीम 18 साल बाद जेल से बाहर आएगा:बहन की शादी के लिए मिली पैरोल, हाईकोर्ट ने 27 अक्टूबर तक दी राहत

Oct 21, 2026 - 23:02
0
बावनखेड़ी हत्याकांड: सलीम 18 साल बाद जेल से बाहर आएगा:बहन की शादी के लिए मिली पैरोल, हाईकोर्ट ने 27 अक्टूबर तक दी राहत
अमरोहा में चर्चित बावनखेड़ी हत्याकांड में मौत की सजा काट रहा सलीम करीब 18 साल बाद जेल से बाहर आएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे बहन की शादी में शामिल होने के लिए 21 से 27 अक्टूबर तक पैरोल दी है। सलीम की बहन आयशा की शादी 25 अक्टूबर को होनी है। पैरोल की अवधि पूरी होने पर उसे 27 अक्टूबर की शाम तक जेल लौटना होगा। पैरोल के दौरान उसे अमरोहा के बावनखेड़ी गांव लाया जाएगा। 14-15 अप्रैल 2008 की रात हुई थी सात लोगों की हत्या बावनखेड़ी गांव में 14 और 15 अप्रैल 2008 की दरमियानी रात मास्टर शौकत अली के परिवार के सात लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में शौकत अली, उनकी पत्नी हाशमी, बेटे अनीस और राशिद, पुत्रवधू अंजुम, पौत्र अर्श और भांजी राबिया शामिल थे। जांच में सामने आया था कि शबनम और उसके प्रेमी सलीम ने संपत्ति के लालच और शादी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। शौकत अली इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस ने मामले में शबनम और सलीम को गिरफ्तार किया था। 2010 में सुनाई गई थी फांसी की सजा 15 जुलाई 2010 को सेशन कोर्ट ने शबनम और सलीम को फांसी की सजा सुनाई थी। शबनम बरेली जेल और सलीम नैनी जेल में बंद है। अब बहन की शादी में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट ने सलीम की पैरोल अर्जी मंजूर कर ली है। इसके तहत उसे निर्धारित अवधि के लिए जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User