तीन सड़क हादसों में 7 लोग घायल:बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर और गाड़ी पलटने से हुए हादसे

Oct 21, 2026 - 23:02
0
तीन सड़क हादसों में 7 लोग घायल:बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर और गाड़ी पलटने से हुए हादसे
हमीरपुर में बुधवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक हादसा बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर से हुआ, जबकि दूसरे में ई-रिक्शा पलट गया। तीसरे हादसे में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हमीरपुर बस स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में गौरा देवी निवासी सूरज (18), जग्गा (19) और राहुल (26) घायल हो गए। तीनों देवी विसर्जन की पगड़ी खरीदने जा रहे थे। सूरज और जग्गा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि सिर और पैर में चोट लगने के कारण राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। रामपुर मोड़ पर ई-रिक्शा पलटा, 2 घायल कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में रामपुर मोड़ के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में जरिलपुर निवासी भैयालाल (48) और हमीरपुर के गंगवा डेरा निवासी अवधेश (26) घायल हो गए। भैयालाल, पुजारी अवधेश को छोड़ने जा रहे थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रीपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत तीसरा हादसा कुरारा क्षेत्र में मिश्रीपुर के पास हुआ। यहां दो बाइकों की टक्कर में चिटकनपुर निवासी शिवचरण (26) और कानपुर देहात के मुसराई जोर निवासी भारत घायल हो गए। शिवचरण रिश्तेदारी में जा रहे थे, जबकि भारत कुरारा से लौट रहे थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User