बदायूं में 1 करोड़ की चोरी का खुलासा:मेरठ के सर्राफ का बैग चोरी हुआ था, CCTV फुटेज से मिली मदद
बदायूं में 1 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करने में व्यापारी सचिन वार्ष्णेय के सहयोग से पुलिस को मदद मिली। उनके शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सका। पुलिस ने सचिन वार्ष्णेय को सम्मानित किया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव और सिविल लाइंस प्रभारी हरेंद्र सिंह ने व्यापारी के सहयोग की सराहना की। सुरक्षा के लिए सजग रहने की अपील अधिकारियों ने शहर के व्यापारियों और आम लोगों से सुरक्षा के लिए सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरों और दुकानों के बाहर सड़क की ओर कैमरे जरूर लगाएं। पुलिस ने बताया कि किसी भी घटना के बाद आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग अहम सबूत देती है। इससे संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)