ललितपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट तक मार्च कर प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर इस्तीफे की मांग
ललितपुर में सोमवार दोपहर 2; 40 मिनट पर घंटाघर मैदान में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दयाराम रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर मैदान में उनका पुतला फूंका। पुलिस ने पुतला बचाने की कोशिश की पर वह जल गया। पुतला फूंकने के बाद कांग्रेसी दो किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। नगर अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने ज्ञानेश कुमार को फांसी देने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 10 महीनों में दो निर्वाचन आयुक्तों, सुखबीर सिंह रापू और विवेक जोशी ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर 14 बार आपत्ति जताई। आरोप है कि नए मतदाताओं को जोड़ने और IT प्रणाली को केंद्रीकृत करने जैसे मामलों में उन्हें अंधेरे में रखा गया। कांग्रेस ने कहा कि यह खुलासा राहुल गांधी के "वोट चोरी अभियान" के रुख को सही साबित करता है। पार्टी का आरोप है कि चुनावी तंत्र का इस्तेमाल भाजपा को गलत फायदा पहुंचाने के लिए हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान जसपाल सिंह बंटी सरदार, विक्की किलेदार , नगर अध्यक्ष रामनरेश तिवारी, नाती राजा ,जयराम सिंह ,राजीव शर्मा, मोहन मिहे चंदेल, दिनेश कुमार,हीरालाल सेन, डाक्टर खेमचन्द्र ,संजय चारेल -गोकुल प्रसाद नामदेव विक्रम सिंह बुंदेला नाती राजा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)