नाविकों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:निषाद पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी

Sep 28, 2026 - 16:04
0
नाविकों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:निषाद पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
मथुरा के वृंदावन में नाविकों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। निषाद पार्टी ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी के नाम उप जिलाधिकारी साक्षी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे पीड़ित पक्ष और उनके परिवारों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार निषाद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 15 सितंबर को वृंदावन स्थित चीर घाट पर राजेंद्र निषाद पुत्र थान सिंह और अन्य नाविकों पर हमला किया गया था। घटना के संबंध में राजेंद्र निषाद की तहरीर पर थाना वृंदावन में 15 सितंबर 2026 को प्रियांशु जादौन पुत्र गिरराज एवं उसके साथियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन करेंगे ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे नाविकों और उनके परिवारों में भय का माहौल है। ज्ञापन में मुख्य नामजद आरोपी प्रियांशु जादौन के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज होने का दावा किया गया है। पार्टी ने जिलाधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराने और प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो निषाद पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User