बदायूं में पूर्णिमा गंगा स्नान पर ट्रैफिक डायवर्जन:कछला-अटैना घाट जाने वाले वाहनों पर लागू नहीं होगी व्यवस्था, 25-26 सितंबर रात 8 बजे तक

Sep 25, 2026 - 08:14
0
बदायूं में पूर्णिमा गंगा स्नान पर ट्रैफिक डायवर्जन:कछला-अटैना घाट जाने वाले वाहनों पर लागू नहीं होगी व्यवस्था, 25-26 सितंबर रात 8 बजे तक
पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर कछला और अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए बदायूं पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। डायवर्जन 25 सितंबर की रात 8 बजे से 26 सितंबर की रात 8 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा जाने वाले वाहनों को कादरचौक-गंजडुंडवारा होकर जाना होगा। वहीं, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों को उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होकर निकाला जाएगा। कासगंज-एटा-आगरा जाने वाले वाहन इस रूट से निकलेंगे बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा जाने वाले ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार समेत सभी वाहनों को नौशेरा तिराहा से सिविल लाइंस-कादरचौक होते हुए गंजडुंडवारा की ओर जाना होगा। पुलिस ने इस रूट पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया है। हाथरस-अलीगढ़-मथुरा जाने वालों को उझानी बाईपास से जाना होगा हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों को उझानी बड़े बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होते हुए अलीगढ़ की तरफ निकलना होगा। डायवर्जन के दौरान मुजरिया चौराहे से कोई भी वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जा सकेगा। इसी तरह सहसवान के कछला रोड से भी कछला होकर कासगंज जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं होगी। इन पॉइंट्स पर पुलिस संभालेगी यातायात नौशेरा तिराहा और राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहे पर सिविल लाइंस पुलिस और यातायात पुलिस तैनात रहेगी। उझानी बड़े बाईपास पर उझानी पुलिस और यातायात पुलिस यातायात संभालेगी। वहीं, मुजरिया चौराहे पर मुजरिया पुलिस और कछला रोड, सहसवान पर सहसवान पुलिस की तैनाती रहेगी। घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर डायवर्जन लागू नहीं पुलिस के मुताबिक, यह डायवर्जन व्यवस्था कछला और अटैना घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर लागू नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए घाटों और मुख्य रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User