नैमिषारण्य दर्शन करने आए बुजुर्ग की मौत:जिला अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान, आंध्र प्रदेश से सीतापुर आया था भक्तों का जत्था

Sep 25, 2026 - 08:14
0
नैमिषारण्य दर्शन करने आए बुजुर्ग की मौत:जिला अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान, आंध्र प्रदेश से सीतापुर आया था भक्तों का जत्था
सीतापुर की तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए आए गुरुवार शाम करीब 7 बजे आंध्र प्रदेश निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद साथी श्रद्धालु उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर उपचार शुरू कर पाते, इससे पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। आंध्र प्रदेश के भीमावरम क्षेत्र निवासी कालीडिण्डल अपने अन्य श्रद्धालु साथियों के साथ नैमिषारण्य आए थे। बताया जा रहा है कि तीर्थ क्षेत्र में दर्शन-पूजन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होती देखकर साथ आए अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में डॉक्टरों ने बुजुर्ग की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर के लिए रेफर कर दिया गया। साथी श्रद्धालु उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकीय उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक श्रद्धालु अपने साथियों के साथ नैमिषारण्य दर्शन करने आए थे। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच और मृतक के साथ आए श्रद्धालुओं से जानकारी जुटाने में लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User