भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के ग्राउंड से चोरी हुए बैट:बोले- बैट दे दो भाई, पुलिस से शिकायत करूं या योगी और मोदी से
आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी हो गए। बैट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। दीपक चाहर ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। जिसे अब तक करीब 7 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो में दीपक चोर से बैट वापस करने की अपील कर रहे हैं। कहा- भाई मैं पुलिस में शिकायत करूं, या योगी जी के पास जाऊं, या मोदी जी के पास जाऊं। या फिर सीधा भगवान से ही रिक्वेस्ट करूं कि भाई जो भी चुराके ले गया है, उसको बुद्धि दे और मेरा बैट दे जाए। पहले पढ़िए दीपक चाहर ने क्या कहा
49 सेकंड के वीडियो में दीपक कह रहे हैं कि कल शाम को मेरे ऐसे तीन बैट, प्लेयर एडिशन के... यहां से चोरी हो गए। अब आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए? बहुत अच्छे बैट थे। अभी जो चोरी करके ले गया है, उसको पता तो है नहीं कि कितने महंगे बैट थे। डेढ़ लाख रुपये के तीन बैट थे। अब वह जाके या तो बेच देगा उनको नॉर्मली, या फिर खेलेगा टेनिस बॉल से। भाई मुझसे ही ले लेता कुछ पैसे, मैं दे देता। या तो मेरे पास कई ऑप्शन हैं। इस टाइम पर या तो पुलिस में शिकायत करूं, या योगी जी के पास जाऊं, या मोदी जी के पास जाऊं। या फिर सीधा भगवान से ही रिक्वेस्ट करूं कि भाई जो भी चुराके ले गया है, उसको बुद्धि दे और मेरा बैट दे जाए। मैं पैसे दे दूंगा उसको। या फिर SS से रिक्वेस्ट करके और मंगा लेता हूं, दो-तीन बैट। तो आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए?"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)