प्रतापगढ़ में हिंदी विमर्श संगोष्ठी:डॉ. दयाराम मौर्य 'रत्न' और कुंज बिहारी लाल 'काकाश्री' सम्मानित

Sep 28, 2026 - 18:30
0
प्रतापगढ़ में हिंदी विमर्श संगोष्ठी:डॉ. दयाराम मौर्य 'रत्न' और कुंज बिहारी लाल 'काकाश्री' सम्मानित
प्रतापगढ़ में सृजना कुटीर पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल, अम्मा साहेब ट्रस्ट और भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट-31102 के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी विमर्श कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य 'रत्न' और कुंज बिहारी लाल मौर्य 'काकाश्री' को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में डॉ. दयाराम मौर्य को तमिलनाडु में आयोजित तिरुक्कुरल अनुवाद कार्यशाला में तमिल महाकाव्य 'शिलाप्पधिकारम' के उत्कृष्ट अवधी अनुवाद के लिए और कुंज बिहारी लाल मौर्य को राजस्थान के श्रीनाथद्वारा में साहित्य मंडल के सम्मेलन में पुरस्कृत किया गया था। मुख्य अतिथि मिठाई लाल ने हिंदी को सरस व अन्य भाषाओं का सेतु बताया। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा कि दोनों साहित्यकारों की उपलब्धि से बेल्हा का गौरव बढ़ा है। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया। इस अवसर पर अरुण रत्नाकर, आनंद मोहन ओझा, राजीव आर्य, सुनील सिंह, प्रेम त्रिपाठी और राधेश्याम दीवाना ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User