भगत सिंह जयंती पर साईं परिवार ने किया रक्तदान:मंडलीय अस्पताल में युवाओं ने उत्साह से दिया खून, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद

Sep 28, 2026 - 20:26
0
भगत सिंह जयंती पर साईं परिवार ने किया रक्तदान:मंडलीय अस्पताल में युवाओं ने उत्साह से दिया खून, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
मिर्जापुर में शहीद भगत सिंह की जयंती पर मंडलीय जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा। श्री साईं परिवार सेवा संगठन ने ब्लड बैंक में यह स्वैच्छिक शिविर आयोजित किया। लोगों ने उत्साह से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शुभम गुप्ता और अमित गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज मुख्य अतिथि थे। रविशंकर पांडेय, रोहित त्रिपाठी और नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। डॉ. विनोद कनौजिया ने शिविर में रक्तदाताओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया। जांच के बाद योग्य पाए गए लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो मरीज की जान बचा सकता है। ब्लड बैंक के पीआरओ राम कुमार गुप्ता और शुभम गुप्ता ने सफल रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बंदना राय, अमित गुप्ता, शिवम सोनी, अश्वनी पंडा, अनिल जायसवाल, नीतू माहेश्वरी, रश्मि जायसवाल, प्रीति जायसवाल, गौरव, आदेश और पीयूष तिवारी समेत कई सदस्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User