र्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट:मिर्जापुर में पंडालों में CCTV जरूरी, पीस कमेटी की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए निर्देश

Sep 28, 2026 - 20:26
0
र्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट:मिर्जापुर में पंडालों में CCTV जरूरी, पीस कमेटी की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए निर्देश
मिर्जापुर में दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की। इसमें पूजा समितियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ त्योहारों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। विसर्जन में गहरे पानी में जाने से रोकें डीएम ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी व्यक्ति गहरे पानी में न जाए और पूजा समितियां केवल निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें। उन्होंने आयोजकों को निर्देश दिया कि पंडाल, रामलीला और विसर्जन के दौरान किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों का सेवन न करने दिया जाए। धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने पंडाल और विसर्जन के दौरान अश्लील गाने और नृत्य से भी परहेज करने को कहा। सड़कों और गलियों की समय से कराएं मरम्मत डीएम ने दुर्गा पूजा पंडाल, रामलीला और दशहरा मेला स्थलों तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों की मरम्मत समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, जल निगम और नगर पालिका के अधिकारियों से सड़कों और गलियों को आवागमन के लिए दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग को ढीले तारों के साथ टेढ़े और जर्जर खंभों को ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पंडाल को हाईटेंशन तार के नीचे न लगाया जाए। नवरात्र और दशहरा तक संभव हो तो मार्गों और गलियों में नई खुदाई न करने के निर्देश भी दिए। पंडालों में CCTV लगाने के निर्देश एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सभी पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर रहेगी। भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये अधिकारी और पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह, एसपी सिटी योगेंद्र सिंह, एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, गुंजन मिश्रा, भूपत मिश्रा, गौरव उमर, संतोष गुप्ता, अमित श्रीनेत, संतोष ऊमर समेत विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User