भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को शहीद का दर्जा देने की मांग:मथुरा में लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Sep 28, 2026 - 16:04
0
भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को शहीद का दर्जा देने की मांग:मथुरा में लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
मथुरा में सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी (LYJP) के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु को शहीद का आधिकारिक दर्जा देने की मांग उठाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर साक्षी शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। LYJP के संस्थापक गौरव कश्यप ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि तीनों क्रांतिकारियों का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा और उनके बलिदान को देश की जनता आज भी सम्मान के साथ याद करती है। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग है कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को औपचारिक राष्ट्रीय मान्यता देने के संबंध में स्पष्ट निर्णय लिया जाए। पार्टी का कहना है कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन क्रांतिकारियों के योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और देश के प्रति समर्पण को नमन किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी के संस्थापक गौरव कश्यप के साथ सूरज कुंतल, प्रियांशु सिंह, गुरेंद्र सिंह, निखिल वार्ष्णेय, मयंक तिवारी, दीपक ठाकुर, विनय बंसल और राम कृष्ण चतुर्वेदी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User