कौशाम्बी में सोलर पैनल चोरी गैंग का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के 19 पैनल और लोडर बरामद
कौशाम्बी पुलिस ने सोमवर की दोपहर 3 बजे सोलर पैनल चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव में हुई चोरी की जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपये कीमत के 19 सोलर पैनल और चोरी में इस्तेमाल किया गया लोडर वाहन बरामद किया गया है। पुलिस ने संदिग्धों से की पूछताछ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू, मोहित, पिंटू और प्रांजुल के रूप में हुई है। ये सभी फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य सोलर पैनल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी पिंटू लाल चोरी के सोलर पैनल खरीदता था। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)