बनरसिया गांव की बदहाली को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण:सड़क, नाली और अस्पताल जैसी सुविधाओं की मांग, DM ने जांच का आश्वासन दिया
चंदौली में बनरसिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की। ग्रामीणों ने गांव की बदहाल स्थिति से अवगत कराते हुए सड़क, नाली, अस्पताल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्रक भी सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से गांव में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। गांव की सड़कें खराब हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान रास्तों पर पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल की सुविधा, नालियों का निर्माण और खराब रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों को गांव भेजकर समस्याओं की जांच कराई जाएगी। इसके बाद सड़क की मरम्मत और आवश्यक निर्माण कार्य कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कृष्णानंद पांडेय, कार्तिकेय पांडेय, कमलेश पांडेय, सर्वजीत यादव, धनंजय तिवारी, कमलेश शर्मा, उमाकांत पाण्डेय, वासुदेव राम, निधि पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, रामदुलार, शंकर, संतलाल, दयाराम, राजू राम और अनिल कुमार शर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)