BJP विधायक चंद्रपाल सिंह की हालत खतरे से बाहर:शनिवार को टायर फटने से हुआ था हादसा, दिल्ली एम्स में इलाज जारी; हालत बेहतर
हापुड़ सीमा के पास डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह (सीपी) लोधी की फॉर्च्यूनर कार गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। बारिश के दौरान गाड़ी का अगला टायर फटने से हुए हादसे में 63 वर्षीय विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोमवार को विधायक ने वीडियो जारी कर अपनी हालत सामान्य बताई है।
अस्पताल से विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद समर्थकों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने बताया कि गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों की टीम उनका लगातार इलाज कर रही है। विधायक के इस संदेश के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में चिंता के साथ-साथ राहत की उम्मीद भी जगी है। विधायक शनिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए थे। शाम को जब उनकी कार बुलंदशहर-हापुड़ सीमा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी, तभी तेज बारिश के बीच चालक की तरफ का अगला टायर धमाके के साथ फट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 120 किमी प्रति घंटा थी और सड़क पर पानी भरा होने के कारण वाहन बेकाबू होकर फिसलने लगा। अनियंत्रित फॉर्च्यूनर सड़क किनारे लगे एक पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल टूट गया और गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। एयरबैग खुलने से बची बड़ी जनहानि हादसे के तुरंत बाद कार के चारों एयरबैग खुल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में विधायक चंद्रपाल सिंह, उनके पीआरओ अनूप कुमार और गनर राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक विनोद कुमार बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)