पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 कोयला खदान मजदूरों की हत्या:हथियारबंद हमलावरों ने गाड़ियां रोककर अगवा किया, पहाड़ों पर ले गए; बाद में शव बरामद
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को 11 कोयला खदान मजदूरों की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद हमलावरों ने कोह्लू जिले के चामालांग इलाके में मजदूरों को ले जा रही दो गाड़ियों को रोका। इसके बाद सभी मजदूरों को अगवा कर पास के होसरी पहाड़ों की ओर ले गए। बाद में इसी इलाके से उनके शव बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैयब इकबाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब तक चार मजदूरों की पहचान हुई पुलिस के मुताबिक, मारे गए 11 मजदूरों में से चार की पहचान कर ली गई है। ये सभी जियारत जिले के डुकी इलाके के रहने वाले थे। बाकी सात मजदूरों की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अब तक किसी संगठन या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान पाकिस्तान का अशांत प्रांत है। यहां पिछले कुछ सालों में अपहरण और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। हथियारबंद गुट आम लोगों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)