कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया:सिर पर काली पट्टी बांधकर पुतला फूंका, 13 करोड़ नाम काटने का दावा

Sep 28, 2026 - 14:57
0
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया:सिर पर काली पट्टी बांधकर पुतला फूंका, 13 करोड़ नाम काटने का दावा
बांदा में सोमवार दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सिर पर काली पट्टी बांधकर जिला कांग्रेस कार्यालय से कचहरी तक पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अशोक लाट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी और मतदाता सूची से नाम काटने के गंभीर आरोप लगाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद से लगातार वोट चोरी की जा रही है। आरोप लगाया कि वोट चोरी कर भाजपा की सरकार बनाने का काम किया जा रहा है। राजेश दीक्षित ने कहा कि इस मामले में भाजपा के नेताओं की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिन चुनावों के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर लड़ाई जारी रखेगी। ‘एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ से ज्यादा नाम काटे’ कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मोहन साहू ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के नाम पर देश में 13 करोड़ से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे हैं। उन्होंने दावा किया कि जाति और धर्म देखकर लोगों के नाम हटाए गए हैं। हालांकि, यह कांग्रेस नेता का आरोप है। मोहन साहू ने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए सभी नाम दोबारा जोड़े जाएं। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी मांग को लेकर पुतला दहन किया है।यदि कांग्रेस की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव जाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User