बुलंदशहर में सुनार ने महिला के असली गहने बदले:मकान बनवाने के लिए गिरवी रखे थे 8 गहने, नकली लौटाने पर पीड़िता पहुंची एसएसपी के पास

Sep 28, 2026 - 16:04
0
बुलंदशहर में सुनार ने महिला के असली गहने बदले:मकान बनवाने के लिए गिरवी रखे थे 8 गहने, नकली लौटाने पर पीड़िता पहुंची एसएसपी के पास
बुलंदशहर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकारपुर के लाल दरवाजा मोहल्ले में एक सुनार पर महिला के असली सोने के गहने बदलकर नकली लौटाने का आरोप है। महिला ने मकान बनवाने के लिए अपने 8 सोने के गहने सुनार के पास गिरवी रखे थे। सोमवार दोपहर 3 बजे पीड़िता ने एसएसपी से इसकी शिकायत की। महिला ने पैसों की जरूरत होने पर सुनार से संपर्क किया और गहने गिरवी रखकर पैसे उधार लिए थे। रकम चुकाने के बाद सुनार ने उसे गहने वापस कर दिए। मामले में दिए गए जांच के आदेश घर जाकर महिला ने गहनों की जांच कराई तो सभी 8 गहने नकली निकले। पीड़िता ने सुनार से शिकायत की, लेकिन उसने गलती नहीं मानी। इसके बाद महिला ने एसएसपी बुलंदशहर से मिलकर न्याय की अपील की। एसएसपी ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी सुनार पर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User