बोरे में बंद बुजुर्ग मिला, कुत्ते नोच रहे थे:सांसें चलती देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, अस्पताल में भर्ती

Oct 25, 2026 - 23:13
0
बोरे में बंद बुजुर्ग मिला, कुत्ते नोच रहे थे:सांसें चलती देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, अस्पताल में भर्ती
बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में अस्पताल चौराहे के पास रविवार रात करीब 10 बजे एक बुजुर्ग बोरे में लिपटा मिला। बोरे को कुत्ते नोच रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने देखा कि बोरे के अंदर बुजुर्ग की सांसें चल रही थीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना बुजुर्ग को इस हालत में देखकर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद इलाके में चर्चा रही। हालांकि, बुजुर्ग बोरे में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में वहां मिला, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उसकी पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस कर रही जांच कोतवाली इंस्पेक्टर बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User