PET देकर घर लौटने की जद्दोजहद:गोंडा स्टेशन पर ट्रेनों में जगह नहीं; खड़े होकर सफर करने को मजबूर अभ्यर्थी
गोंडा में PET-2026 की परीक्षा देकर घर लौटने वाले अभ्यर्थियों को रविवार देर रात तक परेशान होना पड़ा। रात 9 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद और बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के चलते उन्हें बैठने की जगह नहीं मिल रही थी। कई अभ्यर्थी खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए। ट्रेन रुकते ही चढ़ने के लिए मची मशक्कत दोनों पालियों की परीक्षा खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेशन पहुंच गए थे। दोपहर से ही कई परीक्षार्थी ट्रेन के इंतजार में बैठे थे। गोरखपुर और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर रुकते ही अभ्यर्थी उसमें चढ़ने के लिए मशक्कत करने लगते थे। पहले से यात्रियों की भीड़ होने के कारण उन्हें बैठने की जगह नहीं मिल पा रही थी। लखनऊ के रास्ते गोरखपुर जाने वाले अभ्यर्थियों को भी ट्रेन मिलने में परेशानी हुई। घर पहुंचने के लिए उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्पेशल ट्रेन चलने के बाद भी परेशानी पूर्वोत्तर रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी चलाई थी। इसके बावजूद स्टेशन पर भीड़ और ट्रेनों में जगह की कमी के कारण अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। RPF और GRP ने संभाली व्यवस्था गोंडा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। RPF और GRP की पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को ट्रेनों में चढ़ाने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे थे। गोंडा RPF प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। GRP की पुलिस भी तैनात है। आने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)