जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने लगवाया शहीद का गेट:बोले- आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा
मेरठ के ग्राम सैनी में स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक की स्मृति में नवनिर्मित स्मृति द्वार का रविवार को अनावरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी की ओर से लगवाए गए इस स्मृति द्वार का अनावरण मेरठ के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने दिवंगत सैन्य अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि स्मृति द्वार बनवाने का उद्देश्य लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक के जीवन और उनके आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना है। द्वार से गुजरने वाले लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा मिले और वे राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण के मूल्यों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराती हैं। इस दौरान गन्ना समिति चेयरमैन बिजेंद्र प्रमुख ने कहा कि देश के सम्मान में हमारे बच्चे अपने प्राण देने से कभी नहीं घबराते है। हमारी विधानसभा में गौरव चौधरी द्वारा जो सम्मान हमारे शहीदों का किया जा रहा है। वह एक नज़ीर है ,जो भविष्य में आने वाले युवाओं को देश हित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।
इस दौरान शिव मंदिर में वर्षों से सेवा कर रहे गोसाईं परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों ने शिव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया कर्नल रणवीर सिंह मलिक ने स्मृति द्वार बनवाने की पहल के लिए गौरव चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे परिवार के साथ पूरे गांव का गौरव बढ़ा है। यह द्वार लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में रवींद्र मलिक, हरबीर सिंह सुमन, चौधरी ब्रह्मपाल सिंह, चौधरी अमन सिंह, जयवीर सिंह, कर्नल एसपी सिंह, अरुण चौधरी, विक्की तनेजा, मोहित मलिक और अरुण पूनिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)