बरेली महानगर एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित:डॉ. पवन सिंह बने अध्यक्ष, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए सभागार में विद्यार्थी संगम संपन्न
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बरेली महानगर की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए सभागार में आयोजित 'विद्यार्थी संगम' कार्यक्रम के दौरान किया गया। चुनाव अधिकारी एवं अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता इंद्रप्रकाश अग्निहोत्री ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराते हुए इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन सिंह को महानगर अध्यक्ष और कुनाल मिश्रा को महानगर मंत्री घोषित किया। 40 कार्यकर्ताओं को मिली विभिन्न जिम्मेदारियां नवगठित कार्यकारिणी में प्रो. तूलिका सक्सेना, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. उपेंद्र सिरोही और अभिषेक सैनी को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आयुष शर्मा, हर्ष वर्धन, हर्षित चौधरी, दिती बनर्जी, लावेनिका और गौरव गंगवार को महानगर सहमंत्री का दायित्व दिया गया है। कार्यकारिणी में कुल 40 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। छात्र और राष्ट्रहित के कार्यों को मिलेगी नई गति कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए प्रांत संगठन मंत्री अनुज ठाकुर ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र पुनर्निर्माण का व्यापक आंदोलन है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा देते हुए छात्रहित और राष्ट्रहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएगी। युवाओं में विकसित होती है नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना मुख्य अतिथि गन्ना समिति के चेयरमैन नारदमुनि गौड़ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के निर्माण का सबसे अहम दौर होता है। ऐसे संगठनों से जुड़कर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। इस दौरान प्रो. एम.एल. गंगवार, डॉ. विनीता जैन, डॉ. सौरभ मिश्रा, सार्थक शुक्ला, आतेश सक्सेना, आदर्श, मानसी गुप्ता, शिवांगी वर्मा, अंश गंगवार और आदित्य यादव सहित करीब 250 कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)