BHU ट्रामा सेंटर सुरक्षाकर्मियों महिला ने लगाया मारपीट का आरोप:बोलीं- मैं दलाल या रिश्वतखोर नहीं, गरीब मरीजों की मदद करती हूं; न्याय चाहिए

Nov 18, 2026 - 18:13
0
BHU ट्रामा सेंटर सुरक्षाकर्मियों महिला ने लगाया मारपीट का आरोप:बोलीं- मैं दलाल या रिश्वतखोर नहीं, गरीब मरीजों की मदद करती हूं; न्याय चाहिए
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी महिला को धक्का देते हुए घसीटता और मारपीट करता दिखाई दे रहा है। महिला की पहचान जूली के रूप में हुई है। जूली ने आरोप लगाया है कि ट्रॉमा सेंटर के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। वहीं, दूसरी ओर ट्रॉमा सेंटर के सुरक्षाकर्मी मोहम्मद हैदर खान ने जूली के खिलाफ लंका थाने में मारपीट, अभद्रता और मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। अब जानिए जिस महिला पर FIR हुआ उसने‌ क्या कह जूली के मुताबिक, वह अपने परिचित सुनील कुमार को डॉक्टर को दिखाने और उनकी टू-डी जांच कराने के लिए ट्रॉमा सेंटर गई थीं। डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट लाने के बाद ऑपरेशन की तारीख देने की बात कही थी। इसके लिए वह पिछले दो-तीन दिनों से चक्कर लगा रही थीं। शुक्रवार को जांच कराने के बाद सोमवार को डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं। जूली का आरोप है कि ओपीडी में मरीजों की कतार और नंबर को लेकर सुरक्षाकर्मी मनमानी कर रहे थे। सुनील कुमार का नंबर 192 था। नंबर आने पर वह पर्चा लेने पहुंचीं, लेकिन एक सुरक्षाकर्मी पर्चा लेकर उन्हें इधर-उधर दौड़ाने लगा। उन्होंने कई बार हाथ जोड़कर पर्चा देने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद उन्हें कंट्रोल रूम ले जाया गया, जहां भी उन पर दलाली करने का आरोप लगाया गया। जूली ने कहा कि वह गरीब और जरूरतमंद मरीजों की मदद करती हैं। जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता, उनके इलाज के लिए एस्टीमेट के माध्यम से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करती हैं। उन्होंने अपने पिता के इलाज का उदाहरण देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद उन्होंने एस्टीमेट के माध्यम से करीब 3.5 लाख रुपये की सहायता पास कराई थी। मां के इलाज में भी डॉक्टरों से मदद मिली थी। पांच-छह सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप जूली का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में विवाद के दौरान दो-तीन सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। बाद में पांच-छह सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बाल पकड़कर घसीटा गया, दीवार से टकराया गया और पेट पर लात मारी गई। इसके बाद उन्हें जमीन पर गिराकर रॉड से भी पीटा गया। सुरक्षाकर्मी ने दर्ज कराया मुकदमा दूसरी ओर, ट्रॉमा सेंटर में तैनात सुरक्षाकर्मी मोहम्मद हैदर खान ने मंगलवार को लंका थाने में जूली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हैदर खान का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे जूली ओपीडी में मरीज को दिखाने पहुंची थीं। डॉक्टर को जल्दी दिखाने की बात पर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता की। स्थिति बिगड़ने पर महिला सुरक्षाकर्मी की मदद से उन्हें नगवा पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां से बाद में छोड़ दिया गया। हैदर खान के अनुसार, उसी दिन शाम करीब तीन बजे जूली ट्रॉमा सेंटर के आपातकालीन कक्ष के बाहर मिलीं और गाली-गलौज करने लगीं। आरोप है कि उन्होंने उनका कॉलर पकड़कर खींचा, जिससे शर्ट के दो बटन टूट गए और शरीर पर खरोंचें आईं। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User