पन्दह में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर:स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की जानकारी दी

Sep 28, 2026 - 20:43
0
पन्दह में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर:स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की जानकारी दी
बलिया में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत सोमवार को पन्दह ब्लॉक परिसर में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। कंपोजिट विद्यालय पन्दह के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने योजनाओं के उद्देश्य और लाभ के बारे में अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय उससा के छात्र-छात्राओं ने भी शिविर में सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों और गतिविधियों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को भी देखा। बच्चों द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर दी जा रही जानकारी में उन्होंने रुचि दिखाई। विद्यार्थियों की सहभागिता और प्रदर्शन को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे द्वारा कंपोजिट विद्यालय पन्दह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय उससा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय शिविर के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान-2026 के बृहद शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इससे विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पन्दह सुनील कुमार चौबे, सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, बीडीओ श्री प्रकाश प्रसाद, मनिन्दर गुप्ता, प्रशान्त सिंह, आनंद कुमार पाठक एवं अनिल सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित लोग मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं परामर्श की सुविधा मिली, वहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंची। विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनजागरूकता और प्रतिभा प्रदर्शन का मंच भी प्रदान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User