बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार:जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनके खर्चे बढ़ सकते हैं

Nov 22, 2026 - 19:45
0
बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार:जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनके खर्चे बढ़ सकते हैं
अंक ज्योतिष के मुताबिक, सोमवार, 23 नवंबर का दिन अंक 4, 6, 8 और 9 वालों के लिए शुभ रह सकता है। अंक 1, 2 और 5 वालों को दिन के उतार-चढ़ाव के बीच सफलता भी मिल सकती है। वहीं अंक 3 और 7 वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बर्थ डेट के अनुसार, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए सोमवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) सुबह का समय तनावपूर्ण हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी की मदद के बिना अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। दोपहर में अच्छा महसूस करेंगे। आय में वृद्धि होगी और सहयोग मिलने से सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी और विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। दिन का अंत सुखद रहेगा। कामकाज बढ़ने के साथ आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी और योजनाएं सफल होंगी। सिरदर्द और नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। प्रोफेशन - कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नए सौदे मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पदोन्नति और जिम्मेदारियां बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और समझदारी से बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। लव लाइफ - प्रेमी का अनुचित व्यवहार मन को दुखी कर सकता है। बातचीत के दौरान धैर्य रखें और छोटी बातों को विवाद का रूप न दें। वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक : 7, 9, 2 शुभ रंग : आसमानी क्या करें : गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) सुबह का समय चिंताजनक रहेगा। इस दौरान जरूरी कार्यों को टालना बेहतर होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और विवाद की स्थिति बन सकती है। दिन का बाकी समय अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी और सहयोग मिलने से प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होंगी और परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। शाम के समय करीबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। वाहन चलाते समय लापरवाही से बचें। प्रोफेशन - व्यापार के सिलसिले में किसी नई जगह जाने का अवसर मिल सकता है। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लव लाइफ - प्रेमी या प्रेमिका का व्यवहार अनुकूल रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शुभ अंक : 7, 6, 3 शुभ रंग : कत्थई क्या करें : हनुमान जी के सामने तेल का दीपक जलाएं। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) शाम से पहले ही अपने सभी जरूरी कार्य पूरे कर लें। दिन के अंत में उचित सहयोग नहीं मिल पाएगा और कामकाज में बाधाएं बढ़ सकती हैं। इससे पहले का समय उत्साहवर्धक रहेगा। आमदनी बनी रहेगी और सहयोग भी प्राप्त होगा। यात्राएं सुखद रहेंगी और विरोधी निष्क्रिय रहेंगे। आपकी योजनाओं की गोपनीयता भंग हो सकती है। शाम के समय विशेष सावधानी बरतें। अकेले कहीं जाने से बचें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। प्रोफेशन - व्यापार में लेन-देन और नए समझौतों को लेकर सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। नौकरी में आलस के कारण नुकसान हो सकता है। अपने काम समय पर पूरे करें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। लव लाइफ- प्रेमी या प्रेमिका के साथ गलतफहमी हो सकती है। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें और बातचीत के जरिए समस्या सुलझाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक : 7, 2, 9 शुभ रंग : पीला क्या करें : सूर्यदेव को कुमकुम मिला हुआ जल अर्पित करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) भाग्य का साथ मिलेगा और काम समय पर होंगे। आय में वृद्धि होगी और कामकाज की अधिकता रह सकती है। कार्यों में तेजी आएगी और नए काम मिलने की संभावना है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और विवादित मामलों में जीत मिल सकती है। संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा। दिन का अंत आर्थिक मामलों में सबसे अच्छा रहेगा। सहयोग मिलने से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी और वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। प्रोफेशन - कारोबार में अच्छी प्रगति होगी, लेकिन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। नौकरी में सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने काम पर ध्यान दें और किसी भी तरह की बहस से बचें। नए अवसर मिलने की संभावना है। लव लाइफ - प्रेमी या प्रेमिका से दूरी बढ़ सकती है। रिश्तों में समय और ध्यान देना जरूरी होगा। पुराने मतभेद दूर करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद थम सकते हैं और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। शुभ अंक : 7, 8, 4 शुभ रंग : सफेद क्या करें : महाकाली को फल अर्पित करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आय में सुधार रहेगा। कामकाज व्यवस्थित होगा और सहयोग भी प्राप्त होगा। दोपहर में विशेष सावधानी रखनी होगी। विवादों में पड़ने और किसी की जमानत देने से बचें। इस समय आमदनी कम हो सकती है और दूसरों से सहयोग की अपेक्षा पूरी नहीं होगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। शाम को परिस्थितियां फिर आपके पक्ष में आने लगेंगी। आमदनी में सुधार होगा और काम करने के तरीके में निखार आएगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी। प्रोफेशन - कारोबार में तेजी रहेगी और नए काम मिलने की संभावना है। व्यापारिक योजनाओं से लाभ मिल सकता है। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण परेशानी हो सकती है। कामकाज की निगरानी रखें और जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही न करें। लव लाइफ - प्रेमी या प्रेमिका की बातें आपको आहत कर सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। विवाह योग्य लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्तों में स्पष्टता और आपसी समझ बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक : 7, 6, 1 शुभ रंग : लाल क्या करें : शाम को शिवालय में दीपक जलाएं। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) दिन पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आपकी अपेक्षाएं पूरी होंगी और मेहनत का फल मिलेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा और आमदनी व्यवस्थित बनी रहेगी। योजनाएं सफल होंगी और विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। नए काम मिलने की संभावना है। दोपहर में अनजाना डर और चिंता बढ़ सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी और संतान से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। क्रोध करने से नुकसान हो सकता है। शाम को परिस्थितियां बेहतर हो जाएंगी और पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी हताश होंगे। प्रोफेशन - नौकरी में कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में आप आगे रहेंगे और लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नए काम की शुरुआत और व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल रहेगा। लव लाइफ - विवाह योग्य लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। शुभ अंक : 7, 9, 3 शुभ रंग : हरा क्या करें : पार्वती जी को कनेर के फूल अर्पित करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) सुबह का समय सुखद रहेगा। आपका पराक्रम बढ़ेगा और परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर में परेशानी आ सकती है। इस समय जरूरी कार्यों को टालना बेहतर होगा। आमदनी में कमी और अनावश्यक खर्चों की स्थिति बन सकती है। शाम से समय आपके पक्ष में रहेगा। आय में वृद्धि होगी और बीमारियों में राहत मिलेगी। रिश्तेदारों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। छोटी यात्रा का योग बन सकता है और प्रसन्नता के साथ समय व्यतीत होगा। प्रोफेशन - व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम में लापरवाही न करें और समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। लव लाइफ - विवाह के प्रस्ताव में अड़चन आ सकती है। प्रेम संबंध में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत के जरिए रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास करें। शुभ अंक : 7, 6, 1 शुभ रंग : नीला क्या करें : शाम को शिवालय में घी का दीपक जलाएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) दिन आनंददायक रहेगा। खुशियां प्राप्त होंगी और कामकाज में आ रही सुस्ती दूर होगी। आमदनी बेहतर बनी रहेगी और कर्ज से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। सहयोग की उम्मीदें पूरी होंगी और योजनाएं व्यवस्थित रहेंगी। दोपहर का समय भी अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी परेशानी की संभावना नहीं है। शाम के समय सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। प्रोफेशन - व्यापार में उन्नति होगी और नए सौदे मिलने की संभावना है। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारियों की ओर से सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। पदोन्नति के रास्ते भी खुल सकते हैं। लव लाइफ - प्रेमी या प्रेमिका का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रेम प्रस्ताव में सफलता प्राप्त हो सकती है। रिश्तों में खुशियां मिलेंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शुभ अंक : 7, 5, 3 शुभ रंग : लाल क्या करें : गणेश जी को लाल फूल अर्पित करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) सुबह परेशानियां रह सकती हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ परिस्थितियों में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और सहयोग प्राप्त होगा। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। मित्रों का व्यवहार अनुकूल रहेगा और विरोधियों को नियंत्रण में रखने में सफल होंगे। शाम को कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। दांत और गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है। सर्दी-जुकाम से भी परेशानी हो सकती है। रहस्यमयी विद्याओं को जानने की इच्छा बढ़ेगी। प्रोफेशन - कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप दूसरों से आगे रहेंगे। व्यापार में नए सौदे प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे और पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत और कार्यक्षमता की सराहना होगी। लव लाइफ - जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रस्ताव में असफलता मिल सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचें। आपसी बातचीत से संबंध बेहतर बनाए रख सकते हैं। शुभ अंक : 7, 4, 1 शुभ रंग : गुलाबी क्या करें : दुर्गा जी के सामने घी का दीपक जलाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User