कासगंज में ब्लैकआउट कर एयर रेड मॉक ड्रिल:धमाकों के बीच दमकल और एंबुलेंस ने बचाव का अभ्यास किया

Nov 22, 2026 - 19:50
0
कासगंज में ब्लैकआउट कर एयर रेड मॉक ड्रिल:धमाकों के बीच दमकल और एंबुलेंस ने बचाव का अभ्यास किया
कासगंज के बीएवी इंटर कॉलेज में रविवार शाम 6 बजे एयर रेड प्रिकॉशन यानी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई। हवाई हमले की आशंका में बचाव और सुरक्षा की तैयारियां परखने के लिए मैदान की सभी लाइटें बंद की गईं। इसके बाद धमाकों की आवाजें सुनाई गईं। मॉक ड्रिल के दौरान मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। दमकल विभाग की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सूचना मिलते ही पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभ्यास किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। अभ्यास का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित निकालने, आग पर काबू पाने, घायलों को तुरंत इलाज देने और विभागों के बीच तालमेल की तैयारियां परखना था। कार्यक्रम में दमकल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट और अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे। एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद ने आयोजन की निगरानी की। मॉक ड्रिल में एएसपी आलोक सिंह भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User